भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले अभिनेता पवन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक्ट्रेस अंजलि राघव के साथ एक कार्यक्रम में नजर आ रहे हैं और वे लगातार अंजलि की कमर पर छू रहे हैं, जिससे एक्ट्रेस असहज महसूस कर रही हैं। इसे लेकर एक्टर की खूब आलोचना हो रही है। इसी बीच आज शुक्रवार को पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने दावा किया है कि पवन सिंह काफी वक्त से उनसे संपर्क में नहीं है। अभिनेता न तो पत्नी ज्योति का फोन उठाते हैं और न ही मैसेज का जवाब देते हैं। वे कई बार मिलने की कोशिश कर चुकी हैं। ज्योति के माता-पिता भी पवन सिंह से मिलने गए, लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। ज्योति सिंह का कहना है कि वे इतनी परेशान हो चुकी हैं कि उनके मन में आत्मदाह करने का ख्याल आता है।
ज्योति सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘आदरणीय पति श्री पवन सिंह जी, मैं आज कई महीनों से आपसे कुछ पारिवारिक और राजनीतिक मुद्दों पर बात करने के लिए कोशिश करती आ रही हूं, लेकिन आपने या आपके साथ रहने वाले लोगो ने मेरे कॉल मैसेज का रिप्लाई देना शायद उचित नही समझा। मैं आपसे मिलने लखनऊ तक गई छठ के समय, आप जब डिहरी में आए थे, मैंने उस समय भी आपसे मिलना उचित समझा, लेकिन आपने तब भी मिलने से मना कर दिया। मुझे बोला गया कि बॉस बोल रहे है लखनऊ मिलने को’।
आगे लिखा है, ‘पिछले दो महीने पहले मेरे पापा जी भी आपसे मिलने गए, लेकिन कोई सकारात्मक रिजल्ट आपने नही दिया। दुनिया का ऐसा कौन सा बड़ा पाप मैंने किया है, जिसकी इतनी बड़ी सजा मुझे दी जा रही है। मेरे माता-पिता के इज्जत से खेलने का काम किया जा रहा है। मैं जब आपके लायक नही हूं या नही थी तो आपने जैसे पहले मुझसे दूरी बनाई थी, आप मुझे वहीं छोड़ देते। मुझे झूठा आश्वासन देकर लोकसभा चुनाव में अपने साथ लाकर आज जीवन की उस चोटी पर खड़ा कर दिया है कि मुझे आत्मदाह के सिवा कुछ नही सूझ रहा है, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकती क्योंकि पता है कि मैं आत्मदाह करूंगी भी तो सवाल मुझ पर ही उठेगा और मेरे मां-बाप पर सवाल होंगे’।
ज्योति सिंह ने आगे लिखा है, ‘मैंने तो अपना पतिव्रता पत्नी का धर्म आपके साथ कदम से कदम मिलाकर निभा दिया है। अब आपकी बारी है अपना धर्म निभाने की। मैं आप से एक विनती करती हूं कि अगर आप मुझे अपने लायक नही समझते या अपनी पत्नी नही समझते तो थोड़ा इंसानियत के नाते आप मेरे साथ खड़े हो जाते। यही मेरे लिए बहुत बड़ी बात होगी। अभी तक आपने अपने कई विरोधियों को बड़ी-बड़ी गलतियों के बाद भी माफ करने का काम किया है। मैं तो आपका परिवार हूं। मुझे बहुत बुरा लगता है, जब आप वैसे लोगों को गले लगाते हैं, जो आपको बहुत कुछ बोलकर आपके पास आ जाते हैं, लेकिन मैं अपनी परेशानी बताऊं तो किसको? जब मेरा अपना खुद का परिवार मुझे कुछ नही समझ रहा है। मैं आपसे अंतिम बार विनती कर रही हूं, क्यों कि सात साल से मैं संघर्ष कर रही हूं। अब मुझे अपने ही जीवन से नफरत होती जा रही है। एक बार आप मुझसे बात कर लीजिए। मेरे कॉल मैसेज का रिप्लाई दे दीजिए। कभी तो मेरा दर्द समझिए। आपकी पत्नी- ज्योति’।
ज्योति सिंह के पोस्ट पर पवन सिंह के फैंस उनसे गुजारिश कर रहे हैं कि भाभी को अपना लीजिए। एक यूजर ने लिखा, ‘गलतियां पत्नी से होती हैं, लेकिन उसकी सजा यह नहीं। भैया प्लीज भाभी को अपना लीजिए’। एक यूजर ने लिखा, ‘पवन भैया आपसे गुजारिश है प्लीज एक हो जाइए’। पत्नी के पोस्ट पर पवन सिंह का अभी कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। देखना दिलचस्प होगा कि वे क्या जवाब देते हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…