देहरादून – जहा एक तरफ मौसम में आई तबदीली से जनमानस को तेज़ गर्मी से रहत मिली है तोह वही तेज़ बारिश और हवा के सबब के चलते आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हेलीकॉप्टर के खराब होने के चलते पंतनगर में इमरजेंसी लेंडिंग कराया गया था। जिसके बाद करीब 2 घंटे सीएम धामी अपनी पत्नी के साथ एनेक्सी में रहे। वही सीएम धामी ने परिवार संग लंच करने के बाद करीब 12: 40 पर हेलीकॉप्टर से मौसम सामान्य होने के बाद देहरादून के लिए रवाना हो गए। जिसके बाद वो देहरादून पहुंच चुके है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हेलीकॉप्टर की अचानक पंतनगर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। आपको बता दें कि आज करीब 10:30 बजे अचानक तेज हवाओं के साथ आंधी चलने लगी और बारिश शुरू हो गई। जिसके बाद हवाई मार्ग से जा रहे मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को पंतनगर में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। जिसके चाटे आनन-फानन में जिले के आला अधिकारी पंतनगर पहुंचे। वही आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पंतनगर के एनेक्सी में रुके हुए हैं। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी गीता धामी भी मौजूद है। वही मुख्यमंत्री की इमरजेंसी लेंडिंग की सूचना मिलने के बाद पूर्व विधायक किच्छा राजेश शुक्ला समेत कई बीजेपी नेता सीएम से मिलने पंतनगर पहुंचे, लेकिन मुख्यमंत्री किसी से भी नहीं मिले। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हेलीकॉप्टर को आज मौसम खराब होने के चलते पंतनगर में इमरजेंसी लेंडिंग कराया गया था। जिसके बाद करीब 2 घंटे सीएम धामी अपनी पत्नी के साथ एनेक्सी में रहे। वही सीएम धामी ने परिवार संग लंच करने के बाद करीब 12: 40 पर हेलीकॉप्टर से मौसम सामान्य होने के बाद देहरादून के लिए रवाना हो गए। जिसके बाद वो देहरादून पहुंच चुके है।



+ There are no comments
Add yours