उत्तराखण्ड

देहरादून से बड़ी खबर, भाजपा विधायक के भाई पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा, सीमा पार कारतूस ले जाने का आरोप

देहरादून:- देहरादून से बड़ी खबर चंपावत जिले के बनबसा थाने में भाजपा विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई सतीश नैनवाल और साथी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ है। भाजपा विधायक के भाई को थाने से भी जाने दिया गया है, इन्हे एसएसबी ने चेकिंग के दौरान पकड़कर थाना पुलिस को सुपुर्द किया था। जानकारी के मुताबिक इनके पास आर्म्स लाइसेंस भी है जिसे वो दिखा नही पाए। और कारतूस गलती से सामान में चले आए। एसपी चम्पावत के मुताबिक लाइसेंस की शर्तो का उल्लंघन है क्योंकि सीमा के बाहर ये कारतूस गए थे।

आपको बताते चलें की शुक्रवार को एसएसबी ने चेकिंग के दौरान भारत-नेपाल सीमा पर बनबसा में नेपाल जा रहे दो लोगों से 7.65 एमएम के 40 कारतूस बरामद किए थे। एसएसबी 57 वीं वाहनी के कमांडेंट मनोहर लाल के निर्देश पर बनबसा सीमा पर अपराध नियंत्रण को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार सायं एसएसबी के जवानों ने भारत से नेपाल जा रहे दो लोगों के सामान की चेकिंग की। कमांडेट मनोहर लाल ने बताया कि अल्मोड़ा निवासी दिनेश चंद्र (47) और नैनीताल निवासी सतीश नैनवाल (40) से 40 कारतूस बरामद किए गए थे। एसएसबी ने दोनो को पुलिस के हवाले कर दिया था। प्रवक्ता नीलेश आनंद भरने ने की विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई सतीश नैनवाल व साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की पुष्टि। आईजी ने बताया आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही मामले की जांच भी की जा रही है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago