उत्तराखंड में राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। जिसका पत्र जारी कर दिया गया है। ये पत्र शनिवार को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव परमिंदर कौर ने पत्र जारी किया। हालांकि हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष बनाई गई ज्योति रौतेला और चार प्रदेश उपाध्यक्ष यथावत रहेंगे। डिया रिपोर्टस के अनुसार अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव परमिंदर कौर ने प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला को ये पत्र लिखा है।
पत्र में लिखा है कि हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों के बाद तत्काल प्रभाव से जिला और ब्लाक कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। पार्टी की मजबूती के लिए शीघ्र ही प्रदेश, जिला और ब्लाक स्तर की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि ये आदेश अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देषानुसार तथा अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा की संस्तुति पर जारी किया गया है।



+ There are no comments
Add yours