उत्तराखंड सरकार का बड़ा कदम: प्रशिक्षकों के मानदेय में वृद्धि, खिलाड़ियों के व्यय में बदलाव

उत्तराखंड:-  सरकार ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए संशोधित शासनादेश जारी किया है। इसके तहत विशेष प्रशिक्षण शिविरों की कार्ययोजना के साथ-साथ वित्तीय स्वीकृति और व्यय की स्वीकृति दी गई है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि संशोधित शासनादेश से आयोजित प्रशिक्षण शिविर में हमारे खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। विभिन्न खेलों में विशेष प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करने के लिए आवास व्यवस्था , भोजन भत्ता, स्पोर्ट्स किट, यात्रा भत्ता, विविध व्यय की राशि में संशोधन किया है।

खिलाड़ियों को मिलेगी ये सुविधा

– आवासीय व्यवस्था के तहत राशि को 150 से बढ़ा कर 800 रुपये प्रति खिलाड़ी व प्रशिक्षक किया गया है।

– भोजन भत्ता पहले 250 रुपये था। जिसे बढ़ाकर 480 रुपये किया गया है।

– स्पोर्ट्स किट, ट्रैक सूट, खेल किट, शूज, मौजे और कैंप के लिए पहले की तरह पांच हजार रुपये ही रखा गया है।

– उपकरण के लिए खेल सामग्री को 25 हजार से बढ़ाकर तीन लाख रुपये किया गया है।

– विविध व्यय जैसे (लेखन सामग्री, जलपान मैदान मार्किंग सामग्री, मैदान का अनुरक्षण) को 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 40 हजार रुपये किया गया है।

– यात्रा भत्ता 1500 से बढ़ाकर दो हजार रुपये किया गया है।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours