बिहार:- बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक की अफवाह उड़ाने की साजिश रची गई थी। इतना ही नहीं नॉर्मलाइजेशन को लेकर भी अभ्यर्थियों को भड़काया गया है। बिहार पुलिस को जांच में ऐसे सबूत मिले हैं। पुलिस मुख्यालय में आज एजीडी हेडक्वार्टर कुंदन कृष्णन और आर्थिक अपराध इकाई के DIG मानवजीत सिंह ढिल्लो ने पत्रकारों से बातचीत की। बिहार पुलिस की ओर से कहा गया कि राज्य के तीन बड़े कोचिंग के खिलाफ छात्रों को भड़काने साथ सरकार के विरोध में साजिश करने के सबूत मिले हैं। इनके खिलाफ जांच की जा रही है। जल्द ही बड़ी कार्रवाई होगी।
बिहार पुलिस की ओर से यह भी बताया गया कि राज्य में कई ऑनलाइन एग्जाम सेंटरों को बड़े माफिया चला रहे हैं। कई तो सेल कंपनी बनाकर ऑनलाइन सेंटर चला रहे हैं और अवैध गतिविधि करते हैं। परीक्षा में गड़बड़ी करने के पीछे भी इनकी भूमिका रही है। इनकी जांच चल रही है। जांच में जो दोषी पाए जाएंगे उनपर कार्रवाई होगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…