बीजेपी ने नगर पालिका और नगर पंचायतों के प्रत्याशी घोषित किए, नगर निगम के मेयर प्रत्याशी की सूची कल जारी होगी

देहरादून:-  निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड की 39 नगर पालिकाओं और 39 नगर पंचायतों में प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। नगर निगम के मेयर प्रत्याशियों की सूची शनिवार को जारी होगी।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने पत्र जारी कर बताया कि पार्टी ने नगर पालिका और नगर पंचायत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। नगर पालिका और पंचायत के बाद शीघ्र ही निगम क्षेत्र की सूची जारी की जायेगी। शनिवार को केंद्रीय नेतृत्व की संस्तुति के बाद महापौर के प्रत्याशियों की सूची जारी की जायेगी।

 

इससे पहले बुधवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में गढ़वाल क्षेत्र के नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के अध्यक्ष, सभासद व पार्षद पदों के लिए तैयार किए गए पैनलों पर बारी-बारी से विचार-विमर्श हुआ। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने जिला टोली कमेटियों में शामिल जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों, क्षेत्रीय विधायकों, पर्यवेक्षकों और 2022 में चुनाव हारे प्रत्याशियों के साथ एक-एक नाम पर चर्चा की गई। सुबह से ही प्रदेश पार्टी कार्यालय में टिकट के दावेदारों और उनके समर्थकों की भीड़ जुट गई थी।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours