उत्तराखंड:- भाजपा नेता और समाजसेवी योगेश जोशी सोमवार को कुसुमखेड़ा में आयोजित सभा में बड़ी संख्या में समर्थकों संग कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस उम्मीदवार प्रकाश जोशी व विधायक सुमित हृदयेश ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।कांग्रेस में शामिल होने के योगेश जोशी ने कहा कि भाजपा सिर्फ भावनाओं संग खिलवाड़ करती है। इनका जनसरोकारों से कोई लेना-देना नहीं है। जरूरतमंद लोगों की मदद करना मेरा पहला कर्तव्य हैं। योगेश जोशी ने कहा कि राहुल गांधी की पांच न्याय गारंटी ने मुझे प्रभावित किया है। इसलिए कांग्रेस में रहकर जरूरतमंद लोगों के लिए और बेहतर करूंगा।
प्रकाश जोशी ने कहा कि पार्टी में योगेश की ऊर्जा का सदुपयोग होगा। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में उन्हें एक मजबूत साथी मिला है। छिमवाल ने कहा कि नए साथियों के जुड़ने से कांग्रेस और मजबूत होगी। संचालन कमल जोशी ने किया। यहां जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, युकां अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, ललित जोशी, हेमंत बगड़वाल, मलय बिष्ट, विजय सिजवाली, हिमांशु जोशी,मधु सांगुड़ी, शोभा बिष्ट, कौशलेंद्र भट्ट आदि मौजूद थे।



+ There are no comments
Add yours