श्रावस्ती:- नुक्कड़ सभा अभियान को धार देने के लिए शनिवार को पार्टी कार्यालय भिनगा में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी ने की। कार्यशाला में मुख्य रूप से अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मौजूद रहे। कार्यशाला में क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं। नुक्कड़ सभा के माध्यम युवा, महिला, कृषि, स्वास्थ्य, गांव, गरीब, श्रमिकों, इंफ्रास्ट्रक्चर सहित देश की सुरक्षा, देश के संस्कृति और स्वाभिमान के लिए किए कार्यों को बताएं।
एमएलसी पदमसेन चौधरी ने कहा कि आज पूरा देश मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाना चाहता है। उनकी उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी आपकी है। कार्यशाला को लोकसभा प्रभारी अवधेश श्रीवास्तव, लोकसभा संयोजक शंकर दयाल पांडेय ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला, रमन सिंह, महेश मिश्रा, अरुण पांडेय, दिनेश सिंह, प्रहलाद शुक्ला, दिनेश आर्य, सरिता सिंह, अनिल मिश्रा, संजू तिवारी सहित नुक्कड़ सभा अभियान में लगे पदाधिकारी मौजूद रहे।

+ There are no comments
Add yours