उत्तराखण्ड

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा डबल इंजन की सरकार ने ऐतिहासिक एवं युग परिवर्तनकारी कार्य किए

देहरादून:-  भाजपा ने पीएम मोदी की रैली को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि जनता को मोदी के वायदे पर पूरा भरोसा है और पार्टी पांचों सीटों पर 5 लाख के अंतर से जीत रही है।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं से मोदी के आह्वान को तत्काल अमल मे लाने का आग्रह किया । उसमे पहला देवी देवताओं के आगे शीश नवाकर और मतदाताओं से राम राम कहकर आशीर्वाद लेने की तथा मोदी के ऋषिकेश तक आने की सूचना देनी है। भट्ट ने आज मोदी का मार्गदर्शन लेने पहुंचे लाखों युवाओं, मातृशक्ति, पूर्व सैनिक, सर्व समाज समेत देवभूमि के सभी वर्गों का आभार व्यक्त किया है । उन्होंने कहा कि तीर्थनगरी में उमड़ा सैलाब दर्शाता है कि लोकतंत्र के महापर्व में देवभूमि भाजपामय हो गई है।

इससे पहले रुद्रपुर की रैली के बाद से समूचे मानसखंड और तराई के मैदानों में विकसित भारत निर्माण के पक्ष में लहर बह रही है । वहीं आज केदारखंड समेत समूची धर्मनगरी का ये रैला मोदी के सैनिकों की चुनाव में जीत की गारंटी दे गया है । प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने ऐतिहासिक एवं युग परिवर्तनकारी कार्य किए हैं । जिसके कारण देवभूमि की जनता ने मोदी को आशीर्वाद देने का मन पहले से ही बनाया हुआ था। लेकिन आज मोदी के प्रेरणाप्रद एवं ओजस्वी भाषण के बाद सभी सीटें 75 फीसदी से अधिक मतों से जीतना भी निश्चित हो गया है ।

उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि अब समय है कि मोदी जी के विचारों और मार्गदर्शन को जन-जन तक पहुंचाया जाए । हम सबको मिलकर मोदी के विजन और कार्यों के आधार पर प्रदेश के सवा करोड़ से अधिक देवतुल्य जनता का आशीर्वाद प्राप्त करना है। जिसके तहत मोदी द्वारा बताए दो कामों को अवश्य करना है, पहला अपनी देवी देवताओं एवं पवित्र धाम में शीश नवाना है और दूसरा प्रत्येक मतदाता तक मोदी जी की राम राम कहकर आशीर्वाद लेना है । हमें जी तोड़ मेहनत से प्रदेश के सभी पोलिंग स्टेशनों पर कमल खिलाकर मोदी को प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago