नई दिल्ली:- दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद सभी को नए मुख्यमंत्री के नाम का इंतजार है जो आज खत्म होने जा रहा है। भाजपा के सभी नवनिर्वाचित 48 विधायकों की बैठक बुधवार शाम को होगी। इस बैठक में विधायक दल के नेता को चुनाव जाएगा। विधायकों की बैठक से पहले दिल्ली बीजेपी ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्टर जारी किया है।
बीजेपी ने पोस्टर जारी कर लिखा, “दिल्ली की प्रगति का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। ‘विकसित दिल्ली शपथ समारोह’ के साथ ही हम सभी मिलकर दिल्ली में विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होंगे। आइए रामलीला मैदान, और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें !”
चुनाव नतीजों के 11 दिन बाद भी दिल्ली के नए मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बना हुआ है, क्योंकि भाजपा ने सीएम के नाम को लेकर अभी तक कोई घोषणा नहीं की है। कल गुरुवार यानी 20 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिमंडल के अन्य छह सदस्य शपथ लेंगे। माना जा रहा है कि दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर भाजपा एक बार फिर चौंका सकती है। सरल शब्दों में कहें तो भावी मुख्यमंत्री को भी अभी इस बात का अंदाजा नहीं होगा कि वह दिल्ली का सीएम बनने जा रहा है।
भाजपा अपने सभी शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन करती है, लेकिन पार्टी दिल्ली के शपथ ग्रहण समारोह को बाकी समारोहों से अलग बनाने की योजना बना रही है। आखिरकार, 27 साल के इंतजार के बाद पार्टी को दिल्ली में जीत मिली है। हाल ही में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी को हराकर भाजपा ने 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के आठ फरवरी को आए नतीजों में भाजपा को 48 सीटों पर जीत मिली। वहीं पिछले चुनाव में 62 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी को 22 सीटों पर सिमट गई।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…