हाड़ कंपाने वाली ठंड और घना कोहरा… दस जनवरी तक परेशानी जारी, बारिश कब आएगी जानें

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मैदानी इलाकों में कोहरे ने ठंड को बढ़ा दिया है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

हल्द्वानी में मंगलवार तड़के तीन बजे से लगा कोहरा करीब सात घंटे बाद सुबह 10 बजे के करीब छट सका। हालांकि उसके बाद भी धुंध छाई रही। दिनभर बादलों की ओट और पछुवा हवाओं के कारण शीतलहर चली। ठंड के चलते बाजार से रौनक गायब रही। जगह-जगह लोग अलाव सेंकते नजर आए। ठंड के चलते तापमान में गिरावट रही।

घने कोहरे के कारण मंगलवार सुबह लोग घरों में कैद रहे। दफ्तरों में भी कर्मचारियों ने हीटर और ब्लोअर का सहारा लिया। इस दौरान लगातार हवाएं चलती रहीं जिससे अधिकतम तापमान घटकर 13 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम पारा 8.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को अधिकतम पारा 23 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया था। मुक्तेश्वर का अधिकतम पारा 15.1 और न्यूनतम 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम जानकार डाॅ. आरके सिंह ने बताया कि पछुआ हवाएं 8.7 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं। 10 जनवरी तक घना कोहरा रहेगा। 11 जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours