गैरसैंण में 13 मार्च से शुरू होने जा रहा विधानसभा का बजट सत्र, अधिसूचना जारी

देहरादून: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन 13 मार्च से विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। जिसको लेकर बीते दिन राजभवन से हरी झंडी मिलने के बाद विधानसभा सचिवालय ने सत्र के सिलसिले में अधिसूचना जारी कर दी। वहीं विधायकों ने सत्र के लिए अब 560 प्रश्न लगाए हैं।  राज्य मंत्रिमंडल की हाल में हुई बैठक में गैरसैंण में होने वाले विधानसभा के बजट सत्र के लिए 13 से 18 मार्च की अवधि तय की थी। सरकार की ओर से मिले इससे संबंधित प्रस्ताव को विधानसभा ने राजभवन को भेजा था।

वहां से स्वीकृति मिलने के बाद शुक्रवार को सत्र के आयोजन की अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके साथ ही विधानसभा सचिवालय ने सत्र के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। गैरसैंण में विधानसभा भवन के सभामंडप में साउंड सिस्टम को ठीक करने का कार्य चल रहा है तो अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। शीघ्र ही सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य विषयों को लेकर बैठकें होंगी।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours