देहरादून मार्ग पर सात मोड़ के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। बागेश्वर से देहरादून जा रही स्कूली बच्चों की एक बस मंगलवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे सात मोड़ के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार एक लड़की का पैर बस में फंसा गया। जिससे वह बस के अंदर ही फंस गई थी। दुर्घटना की सूचना एसपी देहात जया बलूनी ने एसडीआरएफ को दी।
एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवान ने बताया कि एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जिला पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। बस मे फंसी नैंसी ताकोली उम्र 16 वर्ष को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।
बस में 45 छात्राएं सवार थी। जो सभी सुरक्षित है। यह स्कूली बच्चों का ग्रुप स्पोर्ट्स इवेंट में शामिल होने के लिए बागेश्वर से महाराणा प्रताप, स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून आ रहा था। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम से बस संबंधित खिलाड़ियों को लेने पहुंच गई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…