देवप्रयाग में अनियंत्रित होकर पलटी बस, यात्रियों में मची चीख पुकार

देवप्रयाग:- कौड़ियाला से देवप्रयाग की तरफ जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। सूचना पर तुरंत थानाध्यक्ष देवप्रयाग फोर्स सहित मौके पर पहुंचे। तेलांगना के यात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। तभी अचानक ब्रेक फेल होने से गाड़ी पलट गई।

वाहन पलटते ही अंदर यात्रियों की चीख पुकार मच गई। फोर्स की मदद से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। छह घायलों को इलाज के लिए ऋषिकेश भेजा गया। अन्य सभी यात्री सुरक्षित है। जिनके लिए दूसरी गाड़ी का इंतजाम किया गया। समय पर पुलिस की ओर से मदद मिलने पर यात्रियों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। प्रथम जांच करने पर ड्राइवर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि गाड़ी में 28 सवारी थे, जिनको चारधाम यात्रा कराकर वापस हरिद्वार ले जा रहा था। इस दौरान बस के ब्रेक फेल हो गए। बताया कि मैंने तुरंत गाड़ी को पहाड़ की तरफ मोड़ दिया और बस पलट गई। ऐसा नहीं करता तो गाड़ी गंगा में समा जाती।

घायल-
नरुला बालराज ( 69)
जयप्रदा (71)
गणेश (51)
श्रीलता (50)
बोरंगतीराजू (49)
संध्यारानी (52)

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours