बक्सर रोड पर ट्रैवलर बस डंपर में घुसी, चार की मौत, 12 घायल, जांच शुरू

फतेहपुर जिले में कल्यानपुर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें दिल्ली से प्रयागराज जा रहे यात्रियों की ट्रैवलर बस पीछे से डंपर में घुस गई। हादसा सुबह पांच बजे बक्सर रोड पर हुआ है, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 12 गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रैवलर बस को सड़क किनारे हटवाया है। वहीं, तीन शव पीएचसी गोपालगंज में रखे गए हैं। एक की सदर अस्पताल में मौत हुई है। जानकारी के अनुसार, ट्रैवलर सवार मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और दिल्ली से प्रयागराज जा रहे थे।

मृतकों में ये हैं शामिल
हादसे के मृतकों में ट्रैवलर बस चालक विवेक कुमार (26)] प्रेमकांत झा (50),  दिगंबर झा (70) और विमल झा शामिल हैं। वहीं, पीएचसी गोपालगंज में घायल रुक्मणी देवी (35) पत्नी दमन कुमार चौधरी, दमन कुमार (40), अनूप कुमार झा (55) अनुज झा (52) का इलाज चल रहा है।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours