हरियाणा में आज मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई और कई प्रस्तावों पर मुहर लगी।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 22 अगस्त से शुरू होगा। यह सत्र शुक्रवार को प्रारंभ होगा, जिसके बाद शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। सत्र 26 अगस्त (सोमवार) और 27 अगस्त (मंगलवार) तक चलेगा।
इस बैठक में कुल 21 एजेंडा प्रस्तुत किए गए थे, जिनमें से 17 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। इनमें राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए।
कैबिनेट ने नाबार्ड से 1850 करोड़ रुपये के लोन को राज्य सरकार की गारंटी पर मंजूरी प्रदान की। यह धनराशि राज्य में अधोसंरचना विकास के लिए उपयोग में लाई जाएगी।
गन्नौर में एक विश्व स्तरीय मंडी के निर्माण की योजना को आगे बढ़ाया गया है। इस परियोजना पर 3000 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह मंडी न केवल हरियाणा, बल्कि अन्य राज्यों के किसानों को भी लाभ पहुंचाएगी।
कैबिनेट ने निर्णय लिया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के पूर्व विधायकों को प्रत्येक माह 10,000 रुपये का चिकित्सा भत्ता प्रदान किया जाएगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…