देवदूत बने कैबिनेट मंत्री  अग्रवाल , अपना काफिला रोक  सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को निजी वाहन से भेजा अस्पताल

देहरादून:- ऋषिकेश से विधानसभा  देहरादून जाते वक्त तीन पानी फ्लाईओवर पर एक सड़क दुर्घटना होने पर क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट  मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अपना काफिला रोका और घायल व्यक्ति की सुध लेते हुए मौके पर एक निजी वाहन से अस्पताल भेजा, जबकि पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया और आरोपी के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके बाद डॉ अग्रवाल का काफिला विधानसभा देहरादून की ओर रवाना हुआ।
सोमवार को दोपहर करीब 02 बजे मंत्री डॉ अग्रवाल ऋषिकेश से देहरादून की ओर रवाना हुए। करीब 2:15 मिनट पर तीन पानी फ्लाईओवर पर सड़क दुर्घटना देख डॉ अग्रवाल ने अपना काफिला रुकवाया।

उन्होंने घायल गणेश उनियाल निवासी गुमानीवाला की सुध ली। इसके बाद निजी वाहन से जा रहे धनंजय रावत के वाहन को रोककर डॉ अग्रवाल ने चोटिल गणेश उनियाल को बिठाकर अस्पताल भेजा। डॉ अग्रवाल ने रायवाला पुलिस को सूचना दी और आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही चोटिल व्यक्ति को उचित उपचार दिलवाने के निर्देश दिए। इसके बाद डॉ अग्रवाल का काफिला देहरादून के लिए रवाना हुआ। बता दें कि मोटरसाइकिल सवार गणेश उनियाल निवासी गुमानीवाला अपनी पत्नी के साथ देहरादून के लिए रवाना हुए। तीन पानी फ्लाईओवर के समीप एक तेज़ रफ़्तार वाहन की चपेट में आकर वह चोटिल हो गए।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours