देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी देहरादून मार्ग स्थित गलोगी भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में रु.22 करोड़ की लागत से होने वाले ट्रीटमेंट निर्माण का भूमि पूजन किया गया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पहाड़ के ट्रीटमेंट का भूमि पूजन किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को बरसात से पूर्व 06 माह के भीतर पहाड़ का ट्रीटमेंट का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा मसूरी देहरादून मार्ग पर गलोगी के पास लगातार मलवा और पत्थर गिरने से हर समय जान माल का खतरा बना रहता था तथा क्षेत्र वासियों की लंबे समय से मांग थी कि यहां पर बरसात के समय मार्ग बंद होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी को अन्य क्षेत्रों से को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग है।
उन्होंने कहा पुष्कर सिंह धामी सरकार जिनका शिलान्यास करती है,उनका लोकार्पण भी करती है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के नारे के साथ लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा आज मकर संक्रांति के पावन अवसर गलोगी भूस्खलन क्षेत्र के पहाड़ का ट्रीटमेंट कार्य प्रारंभ किया गया है और बरसात से पूर्व यह निर्माण कार्य पूर्ण किया जाएगा। ज्ञात हो कि लंबे समय से मसूरी देहरादून मार्ग स्थित गलोगी पावर हाउस के पास बरसात के समय भूस्खलन होने के कारण मार्ग बाधित हो जाता था। साथ ही कई बार कई वाहन भूस्खलन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त होते थे। इस अवसर मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर,मोहन पेटवाल, गीता कुमांई, सतीश ढौंडियाल, पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…