उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दैनिक जागरण कार्यालय में श्रीरामोत्सव “सबके राम” के तहत दीप वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

देहरादून: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या दैनिक जागरण(देहरादून) के पटेलनगर कार्यालय पहुंची जहां उन्होंने श्रीरामोत्सव “सबके राम” के तहत दीप वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया साथ ही उपस्थित समस्तजनों को दीप वितरित किए।उन्होंने दैनिक जागरण अखबार की इस मुहिम की सराहना की और कहा कि जागरण अखबार लोगो मे जनजागृति का काम करने के साथ ही लोगो को श्रीराम से जोड़ने का कार्य कर रहा है।कहा कि वह दैनिक जागरण परिवार को बधाई देती हैं कि वह जन-जन तक प्रभु श्रीराम की अलख को जगाने का पुनीत कार्य कर रहें हैं।

कैबिनेट मंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हर एक व्यक्ति के मन तक भगवान श्रीराम की ज्योति प्रज्वलित हो चुकी है और प्रत्येक दिन भगवान श्रीराम को याद किया जा रहा है।साथ ही उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि आप लोग 22 जनवरी प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने -अपने घरों को दीपों से सजाएं और दीपावली मनाएं। भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा हम समस्त सनातनियों की सबसे बड़ी विजय है,यह उत्सव दीपावली से बहुत ज्यादा खास है। प्रभु श्रीराम कण-कण के आधार हैं, विश्व के रचयिता हैं और परमपिता हैं।यही नहीं प्रभु श्रीराम के आदर्शो को जिसने भी जीवन में उतार लिया समझो उसने जीवन के संघर्षों से लड़ना सीख लिया। साथ ही सभी से श्रीराम के आदर्शो व उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए उसपर चलने का आह्वाहन किया। इस अवसर पर बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य दीपक गुलाटी , दैनिक जागरण के स्टेट हेड कुशल कोठियाल, GM अनुराग गुप्ता, विकास धूलिया सहित दैनिक जागरण परिवार के समस्त पत्रकार बंधु व उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago