कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के सुअवसर पर महिला सशक्तिकरण सुरक्षा सप्ताह के समापन कार्यक्रम में की शिरकत

देहरादून: आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून स्थित मुख्य सेवक़ सदन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के सुअवसर पर  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ “सम्मान समारोह”(एकल महिला संघर्ष से सशक्तिकरण की ओर) व महिला सशक्तिकरण सुरक्षा सप्ताह के समापन कार्यक्रम में शिरकत की। वहीं इस दौरान महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने अपने सम्बोधन में सभी को महिला दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी।

कहा कि आज यहां पर उपस्थित महिलाओं से जब उन्होंने बात की तो उन्हें यह जानकर बेहद प्रसन्नता हुई कि आज राज्य की महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इस दिशा में कई सारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसके तहत बेटी के पैदा होने पर महालक्ष्मी किट  व 11 हजार रुपये की राशि दी जा रही है।

12वीं पास करने पर नंदा-गौरा योजना के तहत बेटियों को 51 हजार रूपये की धनराशि दी जा रही है। विभाग द्वारा अनेक योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह के तहत विभाग द्वारा पूरे सप्ताह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है इससे निश्चित ही समाज की उन्नति में महिलाओ की भागीदारी बढ़ेगी।

इस अवसर पर लैंसडौन विधायक महंत दलीप रावत , अपर मुख़्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर सचिव गृह निवेदिता कुकरेती, सचिव महिला बाल विकास हरि चंद्र सेमवाल सहित विभागीय अधिकारी व महिलाएं उपस्थित रहीं।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours