उत्तराखण्ड

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने गणेश गोदियाल से कई सवाल पूछे हैं और उन्हें कांग्रेस छोड़ने की दे डाली सलाह

उत्तराखंड 5 लोकसभा सीटों में जमकर प्रचार प्रसार हो रहा है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों के प्रत्याशी लगातार आम लोगों से वोट मांग रहे हैं।
वहीं जब गढ़वाल लोकसभा सीट की बात करे तो वहां पर बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी और कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के बीच में सीधी टक्कर है। दूसरी तरफ कांग्रेस के प्रत्याशी एक के बाद एक ऐसे मुद्दे उठा रहे हैं जिससे बीजेपी उल्टा उनको ही घेरती हुई दिख रही है। कुछ दिन पहले गणेश गोदियाल ने एक मुद्दा उठाया था की अनिल बलूनी दिल्ली से हैं और मैं पहाड़ का हूं और इसके बाद बीजेपी ने उल्टा गणेश गोदियाल को घेर दिया था और उनसे पूछा था की मुंबई में आपका भी कारोबार है, आप भी लंबे समय मुंबई में रहे हैं अभी भी आपके काम वहां चल रहे हैं तो आप कैसे पहाड़ी हो गए अगर बलूनी पहाड़ी नही हैं तो।

वहीं अब गणेश गोदियाल ने एक और मुद्दा उठा दिया है और इस बार उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा के साथ खुद को जोड़ दिया है। अपने कई बयानों में वो यह कहते हुए नजर आ रहे हैं की जैसे हेमवती नंदन बहुगुणा को हराने के लिए तत्कालीन कांग्रेस सरकार अपने पूरे संसाधन के साथ लग गई थी वैसे ही इस समय मेरे साथ हो रहा है। प्रदेश और केंद्र की सरकार ने मुझे हराने के लिए पूरा तंत्र लगा दिया है। गणेश गोदियाल अपने इस बयान को लगातार दोहरा रहे हैं। वहीं अब हेमवती नंदन बहुगुणा के पोते और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने गणेश गोदियाल से कई सवाल पूछे हैं और उन्हें कांग्रेस छोड़ने की सलाह दे डाली है।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के बयान को लेकर कहा की “मैं कांग्रेस के प्रत्याशी गणेश गोदियाल जी को याद दिलाना चाहता हूं कि हेमवती नंदन बहुगुणा जी ने अपने आखिरी के 10 से 12 साल की राजनीति कांग्रेस के लिए नहीं की बल्कि उन्होंने कांग्रेस द्वारा जिस तरह से लोगों को डराने, धमकाने और दबाने की राजनीति थी उसके खिलाफ की। वह उस वक्त निर्दलीय चुनाव लड़े थे, और पहाड़ की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया था। क्योंकि हेमवती नंदन बहुगुणा कांग्रेस के खिलाफ ही चुनाव लड़े थे, और इसलिए मैं गणेश गोदियाल जी से निवेदन करना चाहता हूं कि अगर वह हेमवती नंदन बहुगुणा जी को अपना आदर्श मानते हैं तो उन्हें भी कांग्रेस से इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव लड़ना चाहिए। जिस समय हेमवती नंदन बहुगुणा की चुनाव लड़े थे उसे समय कांग्रेस ने उनकी राजनीति खत्म करने की कोशिश की, उन्हें दबाने की कोशिश की। और अगर गणेश गोदियाल बार-बार मेरे दादाजी का उदाहरण दे रहे हैं तो उन्हें भी अब कांग्रेस को छोड़ देना चाहिए और निर्दलीय चुनाव लड़ना चाहिए”।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago