उत्तराखंड के स्कूलों में छुट्टियों का कैलेंडर हुआ जारी, लोकपर्व ईगास बग्वाल पर भी रहेगा अवकाश

देहरादून:  उत्तराखंड में यह दूसरा मौका होगा जब लोकपर्व ईगास बग्वाल को लेकर नए साल 2023 में सरकारी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में नए साल की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इस साल 37 दिन स्कूलों में सार्वजनिक छुट्टी रही।

वहीं अगले साल 40 दिन की छुट्टी घोषित की गई है। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा रामकृष्ण उनियाल की ओर से स्कूलों में छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया गया है। 19 नवंबर 2023 को छठ पूजा और 23 नवंबर 2023 को ईगास बग्वाल के दिन स्कूलों में छुट्टी रहेगी। पर्वतीय क्षेत्रों के स्कूलों में 26 दिसंबर से रहेगी सर्दियों की छुट्टी।

शिक्षा विभाग की ओर से नए साल 2023 में सर्दियों और गर्मियों की छुट्टी को लेकर आदेश जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक सर्दियों में पर्वतीय क्षेत्रों के स्कूलों में 26 दिसंबर 2023 से 31 जनवरी 2024 तक छुट्टी रहेगी। मैदानी क्षेत्र के स्कूलों में एक जनवरी 2023 से 13 जनवरी 2023 तक छुट्टी रहेगी। गर्मियों में पर्वतीय क्षेत्र के स्कूल 20 से 30 जून 2023 तक बंद रहेंगे एवं मैदानी क्षेत्र के स्कूलों में 27 मई से 30 जून 2023 तक छुट्टी रहेगी।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours