देहरादून:- उत्तराखंड में लगातार सड़क दुर्घटनों की खबरे सामने आ रही है तो वहीं आज सुबह देहरादून के विकासनगर में दर्दनाक हादसा हो गया। बैराट के पास एक कार खाई में गिर गई। इस दौरान हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए।
हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने देर न करते हुए रेस्क्यू शुरू किया, लेकिन तब एक महिला दम तोड़ चुकी थी। घायलों को विकासनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



+ There are no comments
Add yours