उत्तराखण्ड

पंखे से लटककर आत्महत्या करने वाले छात्र का मामला, एंटी-सुसाइड डिवाइस भी विफल

ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर में अज्ञात कारणों के चलते एक किशोर ने घर के अंदर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उसे पंखे से नीचे उतारा। तब तक किशोर की मौत हो चुकी थी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बाजपुर के गांव मुंडिया कला निवासी शराफत सऊदी अरब में काम करता है। जबकि उसका बड़ा बेटा ऑस्ट्रेलिया में नौकरी करता है। उसकी पत्नी और छोटा बेटा (17) सुल्तान खान घर पर रहते है। मंगलवार रात दस बजे सुल्तान खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। बुधवार सुबह छह बजे उसकी मां ने सुल्तान को आवाज लगाई, लेकिन वह नहीं उठा। मां ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तब भी कोई आवाज अंदर से नहीं आई। अंदर से आवाज नहीं आने से मां ने शोर मचाया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो सुल्तान पंखे पर लटका मिला। लोगों ने उसे पंखे से उतारा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि सुल्तान ने अपनी मां से रेसर बाइक खरीदने की बात कही थी, मां ने उसके पिता से बात करने की बात कहकर टाल दिया था। मां बेटे दोनों कुछ दिन बाद धार्मिक यात्रा उमरा के लिए जाने वाले थे। मृतक सुल्तान नगर के स्कूल में ही कक्षा 11 का छात्र था।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago