उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में लोकतंत्र का उत्सव,मुख्यमंत्री धामी ने परिवार सहित किया मतदान

उत्तराखंड की पांचों सीटों पर पहले ही चरण में मतदान शुरू हो गया है। कुमाऊं में दो सीटें है अल्मोड़ा-पिथौरागढ़, नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट। दोनों सीटों से 17 प्रत्याशी मैदान में उतरे है। खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवार के साथ मतदान किया। कुमाऊं में लोकतंत्र का उत्सव देखने को मिल रहा है। इसी बीच सीएम धामी ने कहा कि अबकी बार, 400 पार में उत्तराखंड का पूरा सहयोग मिलेगा। उत्तराखंड की जनता से आर्शीवाद मिलेगा। पांचों की पांचों सीटें हम ऐतिहासिक पदों से जीतेंगे।

1-खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवार के साथ मतदान किया।

2- विधायक बंशीधर भगत ने हल्द्वानी ब्लॉक कार्यालय में बने मतदान केंद्र में वोट डाला।

3- डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल ने अम्बेडकर वार्ड में डाला वोट।

4- हरिद्वार लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी और पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देहरादून में पत्नी संग किया वोट।

रुद्रपुर में मतदान को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। रुद्रपुर में सीडीओ मनीष कुमार ने वोट डाला। बागेश्वर के भतरौला बूथ पर मतदान के लिए लाइन लगी हुई है। वहीं, इस दौरान युवा जोश देखने को मिला है। बागेश्वर के कठायतबाड़ा निवासी नव मतदाता हिमानी मेहता ने भतरौला बूथ पर सबसे पहले वोट दिया। ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में 18वीं लोकसभा के लिए मतदान शुरू। रुद्रपुर के सरस्वती विद्या मंदिर में बने बूथ पर मतदान शुरू हो गया है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बूथों पर कड़ा पहरा दिया जा रहा है।
Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago