सेलिब्रिटी स्पॉटिंग: अनिल कपूर भाई बोनी संग ऋषिकेश में गंगा आरती करते दिखे

जाने-माने एक्टर अनिल कपूर और फिल्म निर्माता निर्देशक बोनी कपूर ऋषिकेश पहुंचे। जहां वो परमार्थ निकेतन आए। यहां आकर उन्होंने मां गंगा की दिव्य आरती में शामिल भी हुए। फिल्म स्टार्स ने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी और साध्वी भगवती सरस्वती जी के सान्निध्य में दिव्य गंगा आरती में हिस्सा लिया।

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और निर्देशक बोनी कपूर परमार्थ निकेतन(Parmarth Niketan) आए। अनिल और बोनी कपूर के पहुंचने पर स्वामी जी ने पुष्पहार और रूद्राक्ष का पौधा भेंट में दिया। स्वामी जी ने कहा कि कपूर परिवार भारतीय संस्कृति और सिनेमा के जरिए देश के लोगों को खासकर युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं।

इस दौरान अनिल और बोनी ने अपने माता-पिता श्री सुरिंदर कपूर और श्रीमती निर्मल कपूर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने माता-पिता से अनुशासन, मूल्स और राष्ट्रभक्ति विरासत में मिली है। परमार्थ निकेतन के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां का वातावरण काफी शांतिपूर्ण और प्रेरणादायक है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours