बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष को सोशल मीडिया पर मिल रही धमकी

उत्तराखंड:-  बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को इन दिनों एक हिंदी फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही हैं। वह फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर भी हैं। प्रसिद्ध अभिनेता अन्नू कपूर की फिल्म का ट्रेलर व टीजर रिलीज होते ही चर्चाओं में है।

जनसंख्या वृद्धि पर आधारित इस फिल्म पर समुदाय विशेष के लोगों की ओर से आपत्ति जताई जा रही है। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर खासा बवाल मचा हुआ है। फिल्म में अन्नू कपूर के अलावा पद्मश्री मनोज जोशी, अश्विनी कालसेकर, पार्थ समथान, पारितोष त्रिपाठी आदि ने अभिनय किया है। फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर अजेंद्र अजय हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर गालीगलौच के साथ ही जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है। अजेंद्र ने बताया कि 7 जून को फिल्म रिलीज होनी थी। लेकिन कानूनी दांवपेच के कारण रिलीज नहीं हो पाई है। जल्द ही फिल्म रिलीज करने की नई तिथि घोषित होगी।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours