चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर साधा निशाना,

देहरादून:-  उत्तराखंड की आज की सबसे बड़ी खबर  एक बार फिर  कांग्रेस के बड़े नेताओं में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है  हरीश रावत ने सीएम पुष्कर सिंह धामी की तारीफ की और नौजवानों को  राजनीति में आगे बढ़ाने की बात कहीं  तो कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  प्रीतम सिंह ने  सीधे तौर पर हरीश रावत पर निशाना साधते हुए कहा  नौजवानों को आगे बढ़ाने  का जो बयान हरीश रावत ने दिया है स्वागत योग्य है यह बयान देने में हरीश रावत ने बड़ी देर कर दी प्रीतम ने चुटकी लेते हुए कहा चलिए देर आए दुरुस्त आए।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बोले थे भविष्य के #प्रतिद्वंद्वियों को सावधान रहना चाहिये। राज्य के मुख्यमंत्री बहुत अच्छे सुनने वाले व्यक्ति हैं। कल हम जोशीमठ आपदा पर ढेर सारे सुझाव देने के लिए गये। जिसमें कई सुझाव आलोचनात्मक भी थे, तीक्ष्ण सवाल भी थे, मगर #मुख्यमंत्री जी ने पूरे धैर्य के साथ उनको सुना।

अब कितना समाधान निकालेंगे, इस पर भविष्य की नजर रहनी चाहिए। देखते हैं प्रीफैबरीकेटेड घर कब बनने शुरू होते हैं, टेंट कॉलोनी यदि हो तो कब तक लगती है, सुरक्षित स्थानों का चयन कब होता है, मुआवजे की राशि लोगों को कब तक बता दी जाती है, कितना मुआवजा मिलेगा और किस तरीके से साधारण लोग जिनकी आजीविका जोशीमठ पर है उनके लिए क्या होता है! गाय के लिए क्या होता है, गाय के दूध पर जिनकी आर्थिकी है उनके लिए क्या होता है, तो बहुत सारी चीज़ें हैं, जिनकी हम सबको प्रतीक्षा रहेगी। मगर एक बात सत्य है कि सुना मुख्यमंत्री ने पूरे धैर्य से।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours