तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में शीतलहर

आज से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तीन दिनों तक पहाड़ से मैदान तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी की संभावना है। 24 घंटे के दौरान हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में शीतलहर के साथ ही घना कोहरा पड़ेगा। आज सुबह से प्रदेश में कई जगह बादल और कोहरा छाया है तो कहीं हल्की धूप खिली है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। आज मैदान से लेकर पहाड़ तक बादल छाए रहेंगे और जबरदस्त सर्दी पड़ने के आसार हैं। बुधवार और बृहस्पतिवार को चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और बागेश्वर में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। ऐसे में शासन और जिला प्रशासन को सतर्क रहने की जरूरत है।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours