देहरादून में आज मौसम शुल्क रहेगा , उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा ओर बर्फबारी के आसार हैं। अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कही हल्की बारिश हो सकती है।
इन जनपदों में बर्फबारी की भी संभावना है। देहरादून सहित शेष जनपदों में मौसम शुल्क रहने के आसार हैं। वहीं, तापमान में एक से दो डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।



+ There are no comments
Add yours