देहरादून : देहरादून में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज बदलो के साथ हुई दिन की शुरुआत। उत्तराखंड के पांच जिलों में रविवार को भी मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। जबकि, राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पहाड़ी जिलों में 26 अप्रैल तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं, राजधानी दून में बीते तीन दिनों से मौसम में हुए बदलाव से गर्मी का अहसास कम हुआ, लेकिन रविवार को दून में चटख धूप खिलने के आसार हैं। ऐसे में तापमान फिर बढ़ सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 23 अप्रैल को कुछ इलाकों में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं।



+ There are no comments
Add yours