उत्तराखंड:- मंगलौर में आगामी विधानसभा उप चुनाव को लेकर नारसन बॉर्डर पर उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में बाहरी राज्यों से आने वाले सभी वाहनों की सघनता से जांच की जा रही है, जिससे चुनाव के दौरान राज्य में शराब, कैश आदि सीमा पार ना आ सके।
इसी दौरान शुक्रवार शाम नहर पटरी पर मोहम्मदपुर झाल के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार रोकी। कार हरिद्वार से पुरकाजी की तरफ जा रही थी। पुलिस ने कार से तीन लाख रुपये की राशि पकड़ी।
नारसन चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह तोमर ने बताया की कुलदीप निवासी दोगट के पास से नकदी बरामद हुई है। नकदी को लेकर वह जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा सका। ऐसे में नकदी जब्त कर ली गई है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…