जी-20 के गाला डिनर में मुख्यमंत्री धामी व राज्यपाल ने की शिरकत

ऋषिकेश :-   राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से.नि) व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नरेंद्रनगर (टिहरी) में जी-20 की बैठक में सम्मिलित होने आए विभिन्न देशों के डेलिगेट्स हेतु आयोजित गाला डिनर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा आध्यात्मिकता व तीर्थाटन के प्रस्तुतीकरण में जहां योग, गंगा आरती दर्शन, चारधाम तीर्थ यात्रा, महासू देवता वंदना का प्रस्तुतीकरण दिया गया, वहीं सांस्कृतिक विरासत में गढ़वाली, कुमाऊनी व जौनसारी संस्कृति का प्रस्तुतीकरण दिया गया।

May be an image of 7 people, dais and wedding

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी और अजय भट्ट, विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु, मंत्रीगण, विधायकगण सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

May be an image of 5 people and wedding

May be an image of one or more people and dais

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours