नैनीताल के काठगोदाम में बस टर्मिनल के लिए  मुख्यमंत्री धामी ने 67.28 करोड़ की दी स्वीकृति 

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृतियां दी हैं। मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग के अंतर्गत जनपद नैनीताल के काठगोदाम में बस टर्मिनल निर्माण की लागत धनराशि ₹67.28 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति देते हुए प्रथम किश्त के रूप में ₹10.00 करोड़ की स्वीकृति दी है। इसके अलावा, जनपद नैनीताल में आवास विभाग के अंतर्गत नेशनल होटल तल्लीताल परिसर में ऑटोमेटेड / मैकेनाइज्ड पार्किग निर्माण हेतु ₹34.03 करोड़ की स्वीकृति दी है। आवास विभाग के अंतर्गत ही जनपद पिथौरागढ़ शहर के अन्तर्गत जाखनी तिराहा में बहुमंजिला कार पार्किंग निर्माण हेतु कुल धनराशि ₹5.56 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति भी दी है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours