आज उत्तराखंड के टनकपुर स्थित पूर्णागिरि धाम में बड़ा हादसा हुआ, एक वाहन कई लोगों को कुचलता हुआ निकल गया। इस हादसे में अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है। जबकि आठ लोगों के घायल होने की सूचना है।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है, टनकपुर (चम्पावत) में बस की चपेट में आने से हुई जनहानि अत्यंत हृदय विदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता करते हुए इस घटना की विस्तृत जानकारी लेने के साथ ही घायलों के समुचित उपचार हेतु भी निर्देशित किया है।



+ There are no comments
Add yours