मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बलवंत सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को उनके सिद्ध विहार, लोअर नत्थनपुर स्थित आवास पर जाकर उनके परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। स्व0 बलवंत सिंह 1962 के भारत-चीन युद्ध में 06 माह युद्ध बंदी रहे थे। समाजसेवी रहे बलवंत सिंह वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन सिंह बिष्ट के पिता हैं।



+ There are no comments
Add yours