मुख्यमंत्री धामी ने की आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की भूमि आयुष की भूमि है इस लिहाज़ से यहाँ कुछ बेहतर वैलनेस सेंटर विकसित किये जाएं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि टेली मेडिसिन पोर्टल ई-संजीवनी के माध्यम से जन सामान्य को आयुष चिकित्सा परामर्श देने की व्यवस्था जल्द शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि 2025 तक उत्तराखण्ड को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

May be an image of 7 people, people sitting, people standing and text that says "उत्तराखण्ड सरकार akhand"

आयुष विभाग इसकी विस्तृत योजना बनाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल आयुष्मान उत्तराखण्ड योजना के तहत आयुष चिकित्सालय इलाज कराने वाले गोल्डन कार्ड धारकों के लिए चिकित्सा प्रतिपूर्ति की व्यवस्था का प्रस्ताव बनाया जाए। बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, एस.एन. पाण्डेय, आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours