मुख्यमंत्री धामी ने 113 विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण , कहा जल जीवन मिशन योजना को मिलेगा बल

काशीपुर :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में विधानसभा क्षेत्र काशीपुर, जसपुर, बाजपुर एवं गदरपुर से जुड़ी 355.27 करोड़ रुपए की 113 विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करते हुए कहा कि इन योजनाओं से निश्चित ही विकास कार्यों को गति मिलेगी।

May be an image of 3 people, temple and text

मुख्यमंत्री ने कहा कि पेयजल योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जल जीवन मिशन जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं को बल मिलेगा और आमजन के घरों तक आसानी से पेयजल पहुंच सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट 30 जून तक तैयार हो जाएगा, जो कि पूरे राष्ट्र के लिए मॉडल बनने वाला है। उन्होंने कहा कि सशक्त भू-कानून बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। राज्य में लैंड जिहाद एवं अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि काशीपुर औद्योगिक नगरी के रूप में विकसित हो रही है। यहां पर समुचित विकास की जो भी आवश्यकता है उनकी समीक्षा कर रहे हैं।

May be an image of 1 person and temple

उद्योगपतियों के साथ हुई बैठक में समस्याओं पर मंथन और संवाद भी किया है एवं सुझाव लेकर कुछ त्वरित निर्णय लिए हैं। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, भाजपा अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, शिव अरोरा, आदेश सिंह चौहान, अरविंद पांडे, पूर्व विधायक डॉ.शैलेन्द्र मोहन सिंघल आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours