नई दिल्ली:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर प्रदेश में संचालित विभिन्न रेल परियोजनाओं हेतु उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव टनकपुर-देहरादून के मध्य जनशताब्दी रेल सेवा, दिल्ली-रामनगर के मध्य शताब्दी सेवा, रामनगर-हरिद्वार-देहरादून सीधी रेल सेवा संचालित किए जाने व देहरादून से सहारनपुर के लिए मोहण्ड होते हुए टनल आधारित रेल लाइन परियोजना का परीक्षण किए जाने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से पूर्णागिरी मेले हेतु देश के विभिन्न स्थानों से श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत रेल सेवा का संचालन करने एवं किच्छा-खटीमा नई रेल लाइन परियोजना की सम्पूर्ण लागत केंद्र सरकार द्वारा वहन किए जाने का अनुरोध किया।



+ There are no comments
Add yours