मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की भेंट, कांवड़ यात्रा से संबंधित तैयारियों के बारे में केंद्रीय गृहमंत्री को कराया अवगत

नई दिल्ली:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की।  मुख्यमंत्री धामी के कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी बधाइयां प्रेषित की। इस दौरान दोनों के मध्य प्रदेश के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर उन्हें आज से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा से संबंधित तैयारियों, जोशीमठ में किए जा रहे पुनर्वास कार्यों एवं इस वर्ष पिछले सालों के मुकाबले सारे रिकॉर्ड तोड़ने की दिशा में गतिमान चारधाम यात्रा को सुगम व सुरक्षित रुप से संचालित करने हेतु राज्य सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी के साथ-साथ केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे सहयोग पर गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद प्रेषित किया।

सूत्रों की माने तो उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हुई, इसके अलावा दायित्वो क़ो लेकर भी  चर्चा की गई।  सीएम धामी का पार्टी संगठन और अमित शाह से मुलाक़ात के बाद अब ये लगभग तय हो गया हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार जल्द से जल्द तय कर दिया गया हैं। अब मंत्रियो का विस्तार होगा या फिर कुछ फेरबदल भी होगा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बीच आधे घंटे तक मुलाकात हुई।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours