मुख्यमंत्री धामी ने कहा दिल्ली में महिलाओं का किस तरह अपमान हो रहा है, यह सबने देखा है

देहरादून:-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार को गिनाते-गिनाते आम आदमी पार्टी सत्ता में आई, अब उसका भ्रष्टाचार कांग्रेस से ज्यादा हो गया है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में स्कूल से अधिक शराब के ठेके खोलने का काम किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं और दिल्ली में गलबहियां कर रही हैं। ये दोनों पार्टियां एक-दूसरे को ठगने का काम कर रही हैं। जो एक-दूसरे के सगे नहीं, उन पर कौन भरोसा करेगा।

भाजपा के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री धामी ने रविवार को दिल्ली में भाजपा प्रत्याशियों बांसुरी स्वराज, प्रवीण खंडेलवाल और कमलजीत सेहरावत के समर्थन में रामजस ग्राउंड व पश्चिमी दिल्ली में जनसभा एवं प्रीतमपुरा में रोड शो के दौरान कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में महिलाओं का किस तरह अपमान हो रहा है, यह सबने देखा है। महिला सांसद को ही जब लात-घूंसे मारे जा रहे हैं तो आम आदमी का क्या हाल होगा।

कांग्रेस पर धामी सरकार ने साधा निशाना

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में जल, जमीन और गगन में घोटाले किए। विपक्ष के गठबंधन को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस व गठबंधन के लोग आपका अधिकार छीनकर अपने चहेते वोट बैंक को देना चाहते हैं। उन्होंने दिल्लीवासियों का आह्वान किया कि वे वोट की चोट से इन दलों को बेनकाब करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समर्पित भाव से अपना एक-एक पल भारत मां को समर्पित कर रहे हैं। समूचा भारत उनका परिवार है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 10 वर्ष में विकास के नए प्रतिमान गढ़े हैं। भारत का मान, सम्मान व स्वाभिमान विश्व में बढ़ा है। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न निर्णयों, कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का भी विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि देश में सांस्कृतिक जागरण का नया कालखंड आया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बीते 10 वर्षों में उत्तराखंड की समस्याओं का समाधान किया है। उनके मार्गदर्शन में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लेने के साथ ही ऐतिहासिक काम राज्य में हुए हैं। दिल्लीवासियों के उत्साह से साफ है कि वे यहां की सभी सात सीटों को भाजपा को सौंपने जा रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लगातार तीसरी बार देश की कमान सौंपने के लिए भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से सफल बनाए।

मुख्यमंत्री ने चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत संगठनात्मक बैठक में भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। इसमें हमने बढ़ते तापमान से लडऩा है। जनता को अधिक से अधिक मताधिकार के लिए जागरूक करना है। पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि हम भाजपा के लिए काम करते हैं। दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर चुनावी सभाओं व अन्य कार्यक्रमों के दौरान प्रवासी उत्तराखंडियों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours