मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस की हनुमान चालीसा पढ़ने को लेकर किया कटाक्ष

देहरादून:- कर्नाटक विधानसभा चुनाव में उठे बजरंग बलि के मुद्दे की आंच से उत्तराखंड की सियासत भी गरम है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन करने की बात कही है, कांग्रेस के इस घोषणा के बाद राज्य में सियासी हलचल बढ़ी हुई है।

बीजेपी ने कर्नाटक के बाहर खासतौर पर उत्तर भारत में इसे बड़ा मुद्दा बना लिया है, अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “कर्नाटक में जिस तरह से उन्होंने (कांग्रेस) बजरंगबली का बहिष्कार और विरोध की बात की थी, वो निश्चित रूप से उनकी तुष्टीकरण की नीति है।

कांग्रेस केवल दिखावे के लिए और प्रधानमंत्री मोदी के कारण से उनको हनुमान चालीसा करने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।” कोई गंगा में जाने के लिए मजबूर हो रहा है। कोई धार्मिक स्थलों की बात कर रहा है। मोदी जी के कारण कांग्रेस को भी हनुमान चालीसा के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours