दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री धामी केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से करेंगे मुलाकात

देहरादून:-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह उत्तराखंड की विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं के संबंध में उनसे चर्चा करेंगे। इसके बाद वह आगामी दिसंबर माह में उत्तराखंड में होने वाले वैश्विक निवेश सम्मेलन को लेकर निवेशकों के साथ बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं। रविवार को उन्होंने उत्तराखंड सदन में पार्टी कार्यकर्ताओं व गणमान्य व्यक्तियों के साथ अनौपचारिक मुलाकात की।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही पार्टी नेताओं को दायित्वों के वितरण पर भी पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा कर सकते हैं। प्रदेश में दिसंबर के पहले पखवाड़े में वैश्विक निवेशक सम्मेलन का आयोजन प्रस्तावित है।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours