मुख्यमंत्री धामी आज कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से पूरे मामले के बारे में लेंगे स्पष्टीकरण

देहरादून:-  सोशल मीडिया पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की मारपीट विवाद की वीडियो काफी तेजी से वायरल हुई। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मारपीट विवाद का वीडियो वायरल होने के बाद कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को तलब कर लिया है। मुख्यमंत्री धामी आज कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से पूरे मामले के बारे में स्पष्टीकरण लेंगे।

मुख्यमंत्री ने मारपीट घटनाक्रम का संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को निष्पक्ष जांच करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने ताकीद किया है कि पूरे प्रकरण की कायदे से जांच हो। इस मामले में किसी भी निर्दोष को सजा नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने साफ किया कि वह इस मामले में भेद-भाव एवं पक्षपातपूर्ण कार्रवाई किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री बुधवार को नई दिल्ली से लौट आएंगे।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours