मुख्यमंत्री धामी की सुरक्षा होगी और मजबूत, पढ़िए पूरी खबर

देहरादून:-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इंटेलीजेंस ने सुरक्षा के मानकों का सख्ती से पालन करने व सत्यापन के बाद ही आंगतुकों से मिलने की सलाह दी है। इस रिपोर्ट के बाद सीएम आवास, सचिवालय व मुख्यमंत्री के सार्वजनिक कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है।

सूत्रों ने ये संकेत दिए है, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार को हुए घटनाक्रम के बाद इंटेलीजेंस ने रविवार को मुख्यमंत्री को रिपोर्ट भेजी है। साथ ही मुख्यमंत्री के मुख्य सुरक्षा अधिकारी को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने को भी कहा गया है।

इटेलीजेंस ने द्वारा दी गई रिपोर्ट में

  1. छोटे कार्यक्रमों से बचने का भी आग्रह किया गया है मजबूत किया जाएगा सुरक्षा घेरा
  2. मुख्यमंत्री के पास जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा है, पर उनकी सुरक्षा में अपेक्षाकृत उतना कड़ा पहरा नहीं देखा जाता है।

सूत्रों ने बताया कि इंटेलीजेंस ने अपनी रिपोर्ट में सुरक्षा मानकों के सख्ती से पालन को कहा गया है सूत्रों का मानना है कि मुख्यमंत्री, कॉमन सिविल कोड, धर्मांतरण कानून और लैंड जिहाद पर सख्ती को लेकर चर्चाओं में हैं। ऐसे में उन की सुरक्षा को लेकर कोई चूक बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours