मुख्यमंत्री आज अहमदाबाद में

मुख्यमंत्री से आज अहमदाबाद में उत्तराखण्ड सेवा समिति अहमदाबाद के प्रतिनिधियों ने भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी उत्तराखण्ड वासी देश व विदेश में अपनी मेहनत एवं प्रतिभा के बल पर स्वयं के साथ प्रदेश को भी पहचान दिला रहे हैं।
उन्होंने अहमदाबाद सहित गुजरात के अन्य शहरों में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों से अपने राज्य के विकास में सहयोगी बनने की अपेक्षा की।
मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों से अपने बच्चों को अपनी बोली भाषा सिखाने पर भी ध्यान देने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से यदि हम जुड़े रहेंगे तो हमारी भावी पीढी भी इससे जुड़ी रह सकेगी।
उत्तराखण्ड सेवा समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि हम यहां भवन बनाने के लिए गुजरात सरकार से जमीन संपादन हेतु आपके सहयोग की अपेक्षा रखते हैं। उनके द्वारा अहमदाबाद से काठगोदाम एवं रामनगर के लिए ट्रेन चलाने का भी अनुरोध किया गया।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड सेवा समिति के श्री प्रवीन पाण्डेय, एल.पी. गैरोला आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours