देश-विदेश

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की तैयारियों का जायजा लेने गया पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बिहार:-  खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की तैयारी का जायजा लेने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गया एयरपोर्ट पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के बीच गया एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सड़क मार्ग से बोधगया के महाबोधि राज्य अतिथि गृह आएं। जहां पार्टी के वरिष्ठ नेता और अधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद कम कड़ी सुरक्षा के बीच गया के डिपार्टमेंट में खेलो इंडिया की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को खेलो इंडिया यूथ गेम्स में विभिन्न राज्यों से आने वाले खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो और खेल आयोजन में कोई कमी ना रह जाए इसके लिए कई दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साथ खेलों के खिलाड़ियों और उनके कोच से मुलाकात की। इस दौरान सभी खिलाड़ियों के कोच से बातचीत की। विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने अपने खेल का प्रदर्शन किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को बोधगया में अत्याधुनिक  110 कमरों का बना राज्य अतिथि गृह निवास के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग बोधगया आते हैं। उन लोगों को कहीं रहने का जगह नहीं था। तुरंत लौटकर चले जाते थे। इसलिए हम जानकर बनवाएं, यहां पर 100 लोगों को रहने का व्यवस्था है। जो बाहर के लोग आएंगे, वह जाकर रुकेंगे और देखेंगे। यह काम हम पहले से ही कर रहे थे। अभी इतना अच्छा हो गया है कि देश-विदेश से आने वाले लोग यहां रुक कर गया जी के महत्व को जानेंगे। यह उनके लिए सुविधा है। इस निर्माण कार्य को देखने हम बराबर आते थे, आज पूरा हो गया।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत गया में 3 से 15 मई तक सात प्रकार के खेल का आयोजन होना है। गया के दो स्थलों पर खेला इंडिया यूथ गेम्स आयोजित होगी। गया के बिपार्ड परिसर में तैराकी, खो-खो, यांगटा खेल प्रतियोगिता आयोजित होगी। वहीं बोधगया के आईआईएम कैंपस में मलखंभ, कलारिपट्ट और योगासन खेल का आयोजन किया जाएगा।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago