रामलला के दर्शन के लिए कैबिनेट समेत अयोध्या पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री

अयोध्या:-  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी कैबिनेट के सदस्यों के साथ मंगलवार को रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे। यहां पर महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों का जिला प्रशासन के अधिकारी और भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया। जिलाधिकारी नीतीश कुमार और एसएसपी राजकरण नय्यर ने मुख्यमंत्री को बुके भेंट किया। इसके बाद अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह और महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव समेत अन्य पदाधिकारियों ने अगवानी की।

थोड़ी देर एयरपोर्ट पर रुकने के बाद मुख्यमंत्री और अन्य सभी कैबिनेट मंत्री अयोध्या धाम के लिए रवाना हो गए। अयोध्या पहुंचने पर उत्तराखंड के सीएम धामी ने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि रामलला अपने स्थान पर फिर से 500 वर्षों के बाद विराज रहे हैं। आज हम रामलला के दर्शन के लिए आए हैं। प्रभु सभी पर कृपया करें। हम यही कामना करते हैं कि प्रदेश और देश का विकास हो।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours