मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आवास पर की बैठक, कानून व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की

उत्तराखंड:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  शासकीय आवास पर कानून व्यवस्था से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान प्रदेश में चल रही वेरिफिकेशन ड्राइव और अधिक सख्ती से चलाने के निर्देश दिए।

प्रदेश में होने वाली कांवड़ यात्रा के कुशल प्रबंधन एवं संचालन के लिए अधिकारियों को विस्तृत कार्य योजना बनाने एवं सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उत्तराखण्ड में जमीन खरीदने वाले लोगों की पूरी तरह से बैकग्राउंड जांच करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

हमारा प्रदेश ‘देवभूमि’ है, यहां अपराध एवं अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। किसी भी विकासशील प्रदेश के लिए बेहतर कानून व्यवस्था अत्यंत महत्वपूर्ण है, हमारी सरकार राज्य में शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण बनाए रखने हेतु कृत संकल्पित है।

 

लेखक के बारे में

Uttarakhand Jagran http://uttarakhandjagran.co.in

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है।

संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी
मोबाइल नंबर - +91-9548276184

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours